UP Police Vacancy 2023 - 60 हजार से अधिक पदों पर होगी जल्द भर्ती

UP Police Constable Bharti 2023 : जाने कैसे करे आवेदन :


देश के सबसे बड़े फोर्स उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने कल (23 दिसंबर) को राज्य में पुलिस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। बड़े पैमाने पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 60 हजार से अधिक पुलिस कांस्टेबल पदो के लिए भर्ती निकाली गई है। यह उत्तर प्रदेश के और देश के अन्य युवाओं के लिए एक पुलिस फोर्स में कैरियर बनाने का एक सुनहरा मौका हो सकता है। तो आज हम इस ब्लॉग में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे, जिसमें पात्रता, पद, चयन प्रक्रिया,‌ सिलेबस, आवदेन कैसे करे आदि शामिल है। 

UP Police
UP Police Constable Vacancy


1. भर्ती की जानकारी :

23 दिसंबर को जारी किए गए विज्ञापन में कुल 60,244 पुलिस कांस्टेबल पदो के भर्ती का जिक्र किया गया है। उम्मीवार इस पद के लिए 27 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे तथा  आवदेन का अंतिम तिथि 16 जनवरी रखा गया है। इस विज्ञापन कि जानकारी आप सरकारी रिजल्ट या फिर यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते है।

2. आवेदन शुल्क :

सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग को ₹400 जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए भी यह शुल्क ₹400 ही होगा। आवेदन शुल्क आप ऑनलाइन जैसे की डेबिट, क्रेडिट कार्ड, UPI व नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते है वहीं ऑफलाइन माध्यम ई चालान की सुविधा दी गई है। भुगतान करने का अंतिम तिथि 16 जनवरी रखा गया है।


3. पात्रता ( Eligibility) : 

शैक्षिक योग्यता : 

उम्मीवार 12वीं पास (इंटर पास) होना चाहिए

आयु सीमा : 

(पुरुष) न्यूनतम उम्र - 18 और अधिकतम उम्र 22 वर्ष होना चाहिए जबकि महिलाओं के लिए यह उम्र सीमा अधिकतम 25 वर्ष रखा गया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के अन्तर्गत उम्र सीमा में ऐज रिलैक्सेशन का भी प्रावधान है।

राष्ट्रीयता : 

वह भारत का नागरिक होना चाहिए।

शारीरिक मानक : 

Height (पुरुष) : 

सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अनुसचित जातियों के लिए हाइट 168 सेमी. रखा गया है जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 160 सेमी.।
Height (महिला) : महिलाओं में सामान्य, पिछड़ा और अनुसचित जातियों के लिए हाइट 152 सेमी. और अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेमी.रखा गया है।

Chest (छाती) : 

(पुरुष) सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अनुसचित जातियों के लिए चेस्ट 79-84 सेमी. और अनुसूचित जनजाति के लिए 77-82 सेमी. होगा।

दौड़ (Running) : 

पुरुष के लिए 25 मिनट में 4.8 Km जबकि महिला के लिए 14 मिनट में 2.4 km होगा।

मेडिकल परीक्षा : 

उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही होना चाहिए।
प्रारंभिक स्त्यापन : 
उम्मीवार का कागजातों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

UP Police Sarkari Result
Sarkari Result



4. एग्जाम पैटर्न : 

लिखित परीक्षा : प्रश्नों की कुल संख्या 150 प्रश्न होंगे जो कुल 300 अंको का होगा। ये निम्न विषय से होंगे - 
  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य हिन्दी
  • संख्यात्मक व मानसिक योग्यता
  • तार्किक क्षमता 
इसके साथ ही इसके लिए नेगेटिव मार्क्स जो कि एक ग़लत होने पर 0.5 मार्क्स कट जाएंगे।

5. आरक्षित पद : 

  • सामान्य वर्ग के लिए - 24102
  • अत्यन्त पिछड़ा वर्ग - 16264
  • आर्थिक कमजोर वर्ग - 6024
  • अनुसचित जातियों - 12650
  • अनुसचित जनजाति - 1204
  • कुल पद - 60244

UP Police Eligibility
UP Police Height


6. आवेदन कैसे करें :

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का आवदेन आप यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ या फिर सरकारी रिजल्ट साइट के माध्यम से कर सकते है। आवेदन करने से पहले उम्मीवार इस पद से सम्बन्धित पात्रता और मानदंड, पद विवरण और अन्य निर्देशों को अच्छे से पढ़ ले।
आवेदन करते समय उम्मीवार को 12वी का सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

7. निष्कर्ष : 

यूपी पुलिस में अपना कैरियर बनाने के लिए उम्मीवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। इसका फार्म 27 दिसंबर से शुरू हो जाएगा व इसका अंतिम तिथि 16 जनवरी रहेगा। आवेदन शुल्क 400 रुपए जबकि जबकि उम्र 18 से 22 वर्ष व महिला के लिए 25 वर्ष रखा गया है। पुरुष के लिए न्यूनतम हाइट 168 सेमी होना चाहिए जबकि महिला के लिए 152 सेमी।
छाती 79 सेमी और फुला कर 84 सेमी होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments